{"_id":"60732add8ebc3e8d30546564","slug":"uncontrolled-bike-collides-with-divider-youth-dies-tundla-news-agr488224460","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मैनपुरी कोतवाली के मोहन रोड, बड़ा चौराहा निवासी रॉकी प्रजापति (25) पुत्र हरीराम प्रजापति की घंटाघर चौराहा मैनपुरी में परचून की दुकान है। वह सुबह करीब 10.30 बजे बाइक पर सवार होकर दुकान का सामान लेने मैनपुरी से आगरा जा रहा था। उसकी बाइक पर एक युवती भी सवार थी।
गांव शंकरपुर के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रॉकी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर रॉकी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
रॉकी के भाई राकेश कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई अभी अविवाहित था। वह दुकान पर उनका हाथ बंटाता था। सामान लेने आगरा जा रहा था। हालांकि उन्होेंने युवती को पहचानने से इंकार कर दिया। चौकी प्रभारी राजा का ताल तेजवीर सिंह ने कहा कि युवती का नाम दीपिका है। वह शिक्षिका है। संभवत: किसी कार्य से आगरा जाने के लिए उसने रॉकी से बाइक पर लिफ्ट ली होगी। अभी वह बेहोश है, होश में आने पर सही जानकारी मिल सकेगी।