{"_id":"668cbf1c02b7d0c8cc00b85d","slug":"uncontrolled-bike-collides-with-a-tree-in-agra-father-and-son-died-in-accident-2024-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, पिता और मासूम बेटे का सिर तने से टकराया; दोनों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, पिता और मासूम बेटे का सिर तने से टकराया; दोनों की मौके पर ही मौत
Tue, 09 Jul 2024 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:10 AM IST
सार
अनियंत्रित बाइक एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता और उसके सात साल के बेटे की मौत हो गई। वहीं महिला को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
मृतक पिता-पुत्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बमरौली कटारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिझामई में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। यहां अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से पिता और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई। दोनों की एक साथ मौत की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
ग्राम बिझामई निवासी छोटू उम्र करीब 27 साल पुत्र कालीचरन अपने 7 वर्षीय पुत्र कार्तिक और पत्नी काजल के साथ बाइक से नवामील में सामान खरीद कर बाइक से अपने घर जा रहा था। सोमवार शाम करीब 5:00 बजे नवामील से बिझामई लिंक रोड पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में छोटू और कार्तिक के सिर पेड़ के तने से जबरदस्त तरीके से टकरा गए, जिसके चलते दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी काजल मामूली रूप से चोटिल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि यदि हेलमेट पहने होते तो जान बच जाती। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।छोटू महाराष्ट्र में हलवाई का काम करता था। वह सोमवार सुबह ही वह वापस लौटा था। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।