{"_id":"68491fec87ec85515a082db0","slug":"uncle-molested-eight-year-old-nephew-committed-suicide-by-hanging-himself-out-of-fear-of-being-caught-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भतीजे से हैवानियत...वो चीखता रहा नहीं आया रहम, फिर चाचा ने इसलिए खुद फंदे पर लटक कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भतीजे से हैवानियत...वो चीखता रहा नहीं आया रहम, फिर चाचा ने इसलिए खुद फंदे पर लटक कर दे दी जान
Wed, 11 Jun 2025 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:49 AM IST
सार
फिरोजाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्ते के चाचा ने मासूम भतीजे के साथ गंदा काम किया। उसकी हालत बिगड़ने पर आऱोपी भाग निकला। भतीजे के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने खुद भी फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद न्यूज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र में शौच करने गए आठ वर्ष के बालक के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से नाबालिग आरोपी चाचा ने भी गांव में फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
फरिहा के एक गांव में 8 वर्षीय बालक मंगलवार रात करीब 9 बजे शौच करने के लिए गया था। उसका रिश्ते का 15 वर्षीय चाचा ने उसे पकड़कर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बालक की हालत खराब होने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था और 4 साल पहले उसके पिता की भी मौत हो गई थी। आरोपी ने पढ़ाई छोड़ दी थी। उसका शव घर के पीछे निकल रही सरिया के सहारे दुपट्टे से लटका हुआ मिला।