Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncle love became the reason for nephew murder killed by electric shock in agra

UP: चाचा की दिलाई साइकिल बन गई कत्ल की वजह, चाची ने करंट लगाकर की भतीजे की दर्दनाक हत्या; बाथरूम में मिली लाश

Mon, 13 Jan 2025 11:07 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Jan 2025 11:07 PM IST
सार

नाै साल का आरव अक्सर पतंग उड़ाने छत पर आता था। चाची बिजली का तार रख लिया। साजिश के तहत कमरे में बुला लिया। खेलने के बहाने बिजली का तार साॅकेट में लगा दिया, दूसरा सिरा आरव को पकड़ाकर हाथ से लगा दिए। स्विच ऑन करने पर आरव को करंट लगा। वह तड़प-तड़पकर मर गया।

विज्ञापन
Uncle love became the reason for nephew murder killed by electric shock in agra
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के प्रेम नगर (जगदीशपुरा) में 9 साल के आरव के लिए अपने चाचा वीर सिंह का प्यार ही उसकी जान का दुश्मन बन गया। चाची गजना ने ईर्ष्या में भतीजे को कमरे में बुलाकर करंट लगाकर तड़पा-तड़पाकर मार डाला। बचने के लिए शव को बाथरूम में छिपा दिया। बाथरूम में बिजली का बोर्ड न होने से पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन






 
Trending Videos

छत पर पतंग उड़ाने गया था
पूजा वाली गली, प्रेम नगर निवासी जूता कारीगर रमेश का नौ वर्ष का बेटा आरव शनिवार दोपहर छत पर पतंग उड़ाने गया था। तभी लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन मिला नहीं। बाद में छत पर बने बाथरूम में वो मृत मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण करंट लगना आया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने जताया शक
पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच की। छत पर मृतक के चाचा राजवीर उर्फ वीर सिंह और उनकी पत्नी गजना रह रही थीं। परिवार के लोगों ने गजना पर ही शक जताया। वह घटना के समय अपने कमरे में माैजूद थी। परिवार के लोग बेटे की तलाश में सबसे पहले उसी से पूछने गए थे, उसने जानकारी होने से मना कर दिया था। बाद में बाथरूम में शव मिला।

 
विज्ञापन

इसलिए गहराया शक
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला कि बाथरूम के बाहर बिजली का बोर्ड था। आरव को करंट भी हाथ के पिछले हिस्से में लगा था। इससे हत्या का शक हुआ। आरव को करंट कैसे लगा, इस बिंदु पर जांच की गई। पुलिस ने प्रथम तल पर रहने वाली गजना से पूछताछ की।

 

भतीजे को साइकिल दिलाने से थी नाराज
गजना पहले सच नहीं बोल रही थी। बाद में उससे कई बार पूछताछ की गई तो उसने सब बता दिया। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, गजना ने आरव की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह शमसाबाद की रहने वाली है। शादी को तीन वर्ष हो गए हैं। मगर, कोई संतान नहीं है। पति भतीजे और भतीजी से अधिक प्यार करते थे। आरव की हर बात पूरी करते थे। वह कुछ मांगती तो मना कर देते थे। एक बार भतीजे के लिए साइकिल लाए, उसने विरोध किया तो पति ने झूठ बोल दिया कि उसने रुपये नहीं दिए हैं। इससे वह आरव से ईर्ष्या करने लगी थी।


















 

पहले से तय कर लिया था करंट लगाना
गजना को लग रहा था कि जब तक आरव रहेगा, तब तक पति उसकी ओर ध्यान नहीं देंगे। उसने हत्या की साजिश रची। आरव अक्सर पतंग उड़ाने छत पर आता था। उन्होंने बिजली का तार रख लिया। घटना वाले दिन आरव छत पर आया। उसे साजिश के तहत कमरे में बुला लिया। खेलने के बहाने बिजली का तार साॅकेट में लगा दिया, दूसरा सिरा आरव को पकड़ाकर हाथ से लगा दिए। खुद उसका हाथ कपड़े से पकड़ लिया, जिससे वो शोर न मचा पाए और भाग भी न सके। स्विच ऑन करने पर आरव को करंट लगा। वह तड़प-तड़पकर मर गया।


 

कमरे में छिपाया शव
माैत के बाद कमरे में ही शव छिपा लिया। आरव की खोजबीन करने परिजन आए। मगर, उसने कमरे में नहीं आने दिया। मौका मिलने पर शव को कमरे से निकालकर बाथरूम में रख दिया था।

 

नहीं था कोई अफसोस, वकील से की बात
पुलिस के मुताबिक, गजना को भतीजे की हत्या का कोई अफसोस नहीं था। उसने हत्या के बाद अपने वकील से भी बात की। यह पूछा कि उसे जमानत कितने दिन में मिल जाएगी। वहीं रात के समय घर की छत पर बिजली का तार भी जला दिया। मोबाइल की काॅल डिटेल भी डिलीट कर दिया। गजना पहले एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी। उसे पता था कि करंट लगने पर भतीजा कितनी देर में मर जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed