{"_id":"5f45fd778ebc3e6d011c0bc5","slug":"uncle-fired-in-bike-tajganj-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः चाचा ने भतीजे की बाइक में लगा दी आग, आरोपी हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः चाचा ने भतीजे की बाइक में लगा दी आग, आरोपी हुआ फरार
Wed, 26 Aug 2020 11:57 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:57 AM IST
सार
ताजगंज की असद गली निवासी बहादुर सिंह ने बताया कि वह जूता कारखाना में काम करते थे। मगर, लॉकडाउन के बाद से काम बंद होने के कारण घर में ही रह रहे हैं
विज्ञापन
बाइक में लगा दी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में ताजगंज की असद गली में मंगलवार सुबह दस बजे घर के बाहर खड़ी भतीजे रवि की बाइक में चाचा हेमंत कुमार ने आग लगा दी। इसके बाद घर से भाग गया। पीड़ित रवि के पिता बहादुर सिंह ने थाने में तहरीर दी है।
ताजगंज की असद गली निवासी बहादुर सिंह ने बताया कि वह जूता कारखाना में काम करते थे। मगर, लॉकडाउन के बाद से काम बंद होने के कारण घर में ही रह रहे हैं। उनके भाई हेमंत कुमार का परिवार घर के भूतल पर रहता है। पहली मंजिल पर बहादुर सिंह परिवार सहित रहते हैं।
ये भी पढ़ें- आगराः बंद चल रहे शेल्टर होम में मिली चार लड़कियां, डीपीओ को नोटिस जारी
विज्ञापन
बहादुर सिंह का आरोप है कि मंगलवार को सुबह दस बजे उनके बेटे रवि की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच भाई हेमंत और उसका बेटा मनीष आपस में झगड़ रहे थे। अचानक मनीष बाहर चला गया। तभी हेमंत ने रवि की बाइक में आग लगा दी। आग लगता देखकर परिवार के लोग बाहर आ गए। इस पर आरोपी भाग गया।