फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncle dies, nephew seriously injured in bike collision

Agra News: बाइकों की भिडंत में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल

Sun, 12 May 2024 03:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Uncle dies, nephew seriously injured in bike collision
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात्रि शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार चाचा- भतीजे को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की माैत हो गई और भतीजा गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम लभेड़ निवासी राम भरोसे (55) अपने भतीजे यादराम (35) के साथ बाइक से शुक्रवार रात्रि में अपनी भतीजी कृष्णा की ससुराल सोरोंजी के गांव मुड़लिया शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगरिया-लहरा मार्ग पर गांव पाठकपुर के समीप सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें चाचा-भतीजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य बाइक सवार भाग गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सोरोंजी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने रामभरोसे को मृत घोषित कर दिया। जबकि यादराम की गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed