फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncle could not bear the grief of niece's death, lost his life due to heart attack

Agra News: भतीजी की मौत का गम न सह सका ताऊ, दिल के दौरे से गंवाई जान

Fri, 17 May 2024 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Uncle could not bear the grief of niece's death, lost his life due to heart attack
सहावर। थाना सहावर क्षेत्र के बधारी कलां गांव में भतीजी और ताऊ की मौत से कोहराम मच गया। भतीजी कैंसर रोग से पीड़ित थी। उसकी लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत की जानकारी अलीगढ़ में रहने वाले ताऊ को मिली तो वह इस गम को सह न सके। दिल का दौरा पड़ने से उनकी भी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव बधारी कलां निवासी मुंशीलाल की पुत्री प्रेमलता नेत्रहीन थी। दिव्यांग होने के बाद भी वह पढ़ाई-लिखाई में होशियार थी। उसे कैंसर हो गया था और उसका उपचार लखनऊ के लक्ष्य कैंसर हॉस्पीटल में चल रहा था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह प्रेमलता का शव गांव लाया गया और उसकी मृत्यु की जानकारी रिश्तेदारों को दी गई। जैसे ही मृतका के ताऊ बिहारी लाल निवासी अलीगढ़ को यह जानकारी मिली तो उन्हें गहरा सदमा पहुंचा। कुछ ही देर बाद दिल का दौरा पड़ने से उनकी भी मृत्यु हो गई। बिहारी लाल रिटायर्ड दरोगा थे। परिवार में एक साथ दो मौत होने से गांव में गमगीन माहौल रहा। लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। प्रेमलता का अंतिम संस्कार गांव बधारी कलां और ताऊ बिहारी लाल का अंतिम संस्कार अलीगढ़ में ही किया गया। पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed