फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unauthorized Bus Stops on Agra Highways Put Lives at Risk

Agra: आईएसबीटी के बाहर अवैध बस अड्डे बने हादसों की वजह, चेतावनी के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात

Thu, 04 Dec 2025 08:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Dec 2025 08:29 AM IST
सार

आगरा में अवैध बस अड्डा हादसों को न्योता दे रहा है  और अधिकारी आंख बंद कर बैठे हुए हैं। इस और किसी का भी ध्यान नहीं है। 
 

विज्ञापन
Unauthorized Bus Stops on Agra Highways Put Lives at Risk
आईएसबीटी पर परिवहन निगम की बस के आगे खड़ी डग्गामार बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

ट्रैफिक पुलिस, रोडवेज और आरटीओ अधिकारियों-कर्मचारियों की अनदेखी हाईवे पर हादसों को न्योता दे रही है। रोडवेज और अनधिकृत बसों के चालकों ने हाईवे पर अवैध बस अड्डे बना लिए हैं। कई बार हादसों के बाद भी सबक नहीं लिया जा रहा है। बुधवार को अमर उजाला ने पड़ताल की तो यह बात सामने आई।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12:30 बजे आईएसबीटी के बाहर हाईवे पर मथुरा और दिल्ली रूट पर जाने वाली बसों की कतारें लगी हुई थीं। बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। लोग जल्दबाजी करते हुए हाईवे पार करते हुए आ रहे थे। जिस तरफ बस खड़ी थी, उसी तरफ 70 से 80 की स्पीड पर ट्रक और कंटेनर सहित अन्य वाहन भी आ रहे थे। जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी नहीं रहते। न ही रोडवेज के अधिकारी इस पर कोई ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन


आईएसबीटी पर कई बार हादसों में लोगों की जान जा चुकी है। रविवार शाम को ही दो मेडिकल छात्र खंदारी फ्लाईओवर से उतरते समय किसी वाहन की टक्कर से जान गंवा बैठे थे। घटना के तीन दिन बाद भी हालात नहीं बदले हैं। यही कुछ हाल भगवान टॉकीज फ्लाईओवर से आगे अबुल उलाह दरगाह के सामने वाले कट का है। यहां पर हाथरस, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, कानपुर की तरफ जाने वाली बसें खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले ही 6-7 बसें खड़ी थीं। सवारियां भी बड़ी संख्या में खड़ी थीं। चालक और परिचालक आवाज लगाकर लोगों को बुला रहे थे। ऐसे में हाईवे पर दौड़ते वाहनों की चपेट में आने का खतरा बना हुआ था। इससे जाम भी लग रहा था। कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।


इसके दूसरी तरफ वाटरवर्क्स की तरफ से आने वाली बसें भी भगवान टॉकीज फ्लाईओवर से पहले रोककर खड़ी की गई थी। इससे हाईवे पर आधा रास्ता घिरा था। जरा सी चूक से हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed