{"_id":"66fedfd295d4572d64044a1d","slug":"unable-to-build-houses-on-deed-land-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-124981-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बैनामा वाली जमीन पर नहीं बना पा रहे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बैनामा वाली जमीन पर नहीं बना पा रहे मकान
Thu, 03 Oct 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के रहने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया है। शिकायत की है कि वह बैनामा वाली जमीन पर मकान नहीं बना पा रहे हैं। पीडि़तों ने उनके साथ की गई धोखाधड़ी की जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा है कि मैनपुरी कृषक की एक जमीन के मालिक रहे राधेश्याम की मृत्यु के बाद उनके बारिसों का नाम अभिलेखों में दर्ज नहीं कराया गया। घरेलू बंटवारे के आधार पर बारिसों ने इस जमीन पर प्लाटिंग करके लोगों को मकान बनाने के लिए भूखंड बेच दिए। कॉलोनी के नाम पर नगर पालिका ने सीवर तथा सड़क की व्यवस्था करा दी। अब उनको बैनामा वाली जमीन पर मकान नहीं बनाने दिए जा रहे हैं। कृषक जमीन को आबादी की जमीन में नहीं बदलवाया गया है। राजस्व अभिलेखों के आधार पर निर्माण करने से रोके जाने से उनका नुकसान हो रहा है। ज्ञापन में धोखाधड़ी की जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। नरेंद्र प्रकाश, मीरादेवी, ओमप्रकाश, राममोहन, ओमकुमारी, बबली, गीता, बेबी, संतोषी, उर्मिला मौजूद रहे।