फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uma bharti said congress should take action against sonia gandhi

मणिशंकर अय्यर मामले में बोलीं उमा भारती, पहले सोनिया गांधी को बाहर निकाले कांग्रेस

Sun, 10 Dec 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजला वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजला वृंदावन (मथुरा) Updated Sun, 10 Dec 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
uma bharti said congress should take action against sonia gandhi
उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती शनिवार की सुबह वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने परिक्रमा मार्ग निकुंज वन आश्रम में बने मानसी ध्यान केंद्र में अध्यात्मिक साधना की। उन्होंने राम कथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज से भी अध्यात्मिक चर्चा की।
विज्ञापन

 
पत्रकारों से वार्ता करते हुए साध्वी उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर पार्टी के लिए बोझ बन गए थे। नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने के बहाने कांग्रेस को उन्हें बाहर निकालने का आसान रास्ता मिल गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस अपशब्द कहने वालों के प्रति इतनी ही कार्रवाई करने वाली बनती है तो सोनिया गांधी को बाहर निकालना चाहिए। 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर और न जाने क्या-क्या कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश में अपराध पहले से काफी कम

मंत्री उमा भारती ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार के मुकाबले उत्तरप्रदेश में अपराध पहले से काफी कम हुए हैं। गंगा यमुना शुद्धिकरण पर उमा भारती ने कहा कि कुछ समय के लिए गंगा यमुना सफाई अभियान में गतिरोध आ गया था। 

तब राष्ट्रीय गंगा मिशन प्राधिकरण को उदासीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की स्वतंत्रता नहीं थी। अब प्राधिकरण को कार्रवाई करने का विशेषाधिकार मिल गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed