फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UKG student kidnapped by fake inspector by stopping school van in Agra

Agra: फर्जी इंस्पेक्टर ने स्कूल वैन रुकवाकर किया यूकेजी के छात्र का अपहरण, ग्रामीणों ने दो आरोपी दबोचे

Fri, 02 Dec 2022 10:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 10:10 AM IST
सार

थाना पिढौरा के गांव गोपालपुरा स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल की वैन छात्रों को लेकर जा रही थी, तभी पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोग वैन रुकवाकर एक छात्र को जबरन उठा ले गए। ग्रामीणों ने दो को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।   

विज्ञापन
UKG student kidnapped by fake inspector by stopping school van in Agra
नकली इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना पिढौरा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक छात्र के अपहरण की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोग स्कूल वैन रुकवाकर छात्र को जबरन अपने साथ ले गए। शोर मचने पर ग्रामीणों ने  इंस्पेक्टर सहित दो लोगों को पकड़ लिया है। इनमें एक आरोपी छात्र का पिता बताया गया है। पुलिस ने छात्र को बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना पिढौरा के गांव गोपालपुरा स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल की वैन छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। रास्ते में पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोगों ने चेकिंग के बहाने वैन को रुकवा लिया। वैन से यूकेजी के छात्र रिदान को उतार लिया। यह देखकर बच्चे चीख-पुकार करने लगे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

फर्जी इंस्पेक्टर और छात्र के पिता को दबोचा  

इसी बीच चार लोग छात्र को लेकर फरार हो गए, जबकि ग्रामीणों ने नकली इंस्पेक्टर और छात्र के पिता को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। छात्र की मां विनीता भी थाने पहुंच गई। विनीता ने बताया कि उसका पति सौरभ सिंह से विवाद चल रहा है। आरोप है कि पति ने फर्जी पुलिसकर्मियों से बच्चे को उठवाया है। 

विनीता का पति सौरभ सिंह सिकंदरा का रहने वाला है। पति से विवाद के बाद से विनीता अपने मायके घुई रामपुर में रह रही है। उसका बेटा रिदान शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में यूकेजी का छात्र है। शुक्रवार को वह वैन से स्कूल जा रहा था, तभी कुछ लोग वैन रुकवाकर उसे ले गए। पुलिस सौरभ और फर्जी इंस्पेक्टर से पूछताछ कर रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed