फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Udyog Bandhu's meeting

उद्योग बंधु की बैठक

Tue, 06 Jul 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Udyog Bandhu's meeting
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आगरा। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा साइट सी में फैक्ट्रियों में जलभराव की समस्या का मुद्दा छाया रहा। इस पर मंडलायुक्त ने यूपीसीडा को जल निकासी के लिए कार्य योजना बनाने के आदेश किए। उद्यमियों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
मंडलायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में सिकंदरा फैक्टरी ऑनर्स एसोसिएशन ने रेलवे लाइन पर क्रॉसिंग और नाला निर्माण नहीं होने से बरसात में होने वाले जलभराव की समस्या उठाई। रेलवे के मंडलीय अभियंता ने बताया कि बाक्स कल्वर्ट रेलवे लाइन के नीचे पुश कराने का काम बरसात के बाद किया जाएगा। इस पर मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने डीआरएम को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही यूपीसीडा को पानी की निकासी की कार्ययोजना बनाकर एस्टीमेट तैयार करने को कहा।
नगरायुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि नगर निगम के परिक्षेत्र में आने वाले औद्योगिक क्षेत्र की साइट सी के रखरखाव के लिए हैंडओवर कर लिया गया है। एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने इंडस्ट्रियल एरिया में अतिक्रमण हटवाने, हाईवे के किनारे मिट्टी के ढेर हटाने, सर्किल रेट दोबारा तय करने के प्रस्ताव रखे। शहर में अवैध पार्किंग स्थलों पर भी चर्चा की गई। कमिश्नर ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओँ को प्राथमिकता से हल करवाएं। आईजी नवीन अरोरा ने कहा कि सभी फैक्ट्री स्वामी सड़कों की ओर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। ट्रैफिक व अतिक्रमण की समस्या को अन्य विभागों के साथ मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed