{"_id":"5e56b45a8ebc3ef3f4509daf","slug":"udhog-bandhu-ki-meeting-kasganj-news-agr43139632","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के औद्योगिक विकास में बैंकर्स पूर्ण सहयोग करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के औद्योगिक विकास में बैंकर्स पूर्ण सहयोग करें : डीएम
विज्ञापन
कासगंज। कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने उद्योग बंधुओं की समस्याओं को सुना। वहीं निस्तारण का आश्वासन दिया। वहीं बैंकर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि औद्योगिक विकास को तेज गति प्रदान करने के लिए उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उनकी समस्याओं, शिकायतों का निवारण प्राथमिकता से किया जाए। बैंकर्स जनपद के औद्योगिक विकास में पूर्ण सहयोग करें और उद्यमियों को नियमानुसार प्राथमिकता के साथ ऋण स्वीकृत कर वितरित करें। समिति द्वारा मिनी औद्योगिक आस्थान गंजडुंडवारा के प्लाट संख्या 42 में काफी समय से उद्योग स्थापित न होने पर आवंटन निरस्त करने तथा प्लाट का फिर से विधिवत आवंटन कराए जाने का निर्णय लिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अगले माह से जिला उद्योग बंधु के अलावा व्यापार बंधु की भी अलग से बैठक होगी। जिससे व्यापारियों की जीएसटी व अन्य समस्याओं का भी समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। देर रात में खुलने वाले एटीएम में सुरक्षा गार्ड अवश्य रहें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत, एलडीएम महेशचंद्र, गौरी शंकर, सतीश गुप्ता, मोहम्मद फारूख, गोपाल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।