फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   U shaped underpass to be built at railway crossing

Agra News: रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा यू आकार का अंडरपास

Tue, 14 May 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 May 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
U shaped underpass to be built at railway crossing
कासगंज। शहर के लोगों के लिए अब सहावर गेट रेलवे क्रॉसिंग की समस्या से शीघ्र छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। रेलवे यहां यू आकार का अंडरपास बनाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया इज्जतनगर रेल मंडल बरेली पर कर ली गई है। 10.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अंडरपास से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।सहावर गेट रेलवे क्रॉसिंग शहर के बाजार सहावर गेट से जुड़ी है। यहां से गल्ला मंडी व अमांपुर रोड की ओर रास्ता जाता है। क्षेत्रीय आबादी का एक बड़ा भाग लाइन के दूसरे पार रहता है। इस रेलमार्ग से दिनभर में 20 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। इसके चलते रेलवे फाटक बार-बार बंद होता है। आपात स्थिति में भी लोग क्रॉसिंग बंद होने के कारण निकल नहीं पाते। कई किलोमीटर अतिरिक्त चलकर उन्हें दूसरे रास्ते से होकर निकलना पड़ता है। ऐसी स्थिति में क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास के निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही थी। इसका समाधान अंडरपास के निर्माण के रूप में सामने आया है। यू आकार का इस अंडरपास का निर्माण 10.65 करोड़ रुपये की लागत से होगा। बरेली में दो दिन पूर्व टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। रेलवे प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को इस संबंध में शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। कार्यदायी संस्था के निदेशक नीरज यादव का कहना है कि एक सप्ताह में अंडरपास बनाने की प्रक्रिया पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यू आकार में यह अंडरपास बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed