फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tyre firm's accountant got himself robbed truth was revealed in front of police

UP: टायर फर्म के अकाउंटेंट ने रची लूट की साजिश...पुलिस को देख रोने लगा, खुद ही उगल दिया पूरा सच

Tue, 06 May 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 May 2025 09:40 AM IST
सार

आगरा में एक टायर फर्म के अकाउंटेंट ने अपने साथ खुद ही लूट करवा दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। जांच के दौरान पुलिस के सामने उसकी हकीकत आ गई। 
 

विज्ञापन
tyre firm's accountant got himself robbed truth was revealed in front of police
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में शाम को टायर शोरूम के अकाउंटेंट ने 1.90 लाख रुपये की लूट की सूचना देकर पुलिस के होश उड़ा दिए। एक युवक के पैदल ही थैला लेकर भागने की कहानी बताई। पुलिस को शक हुआ तो सीसीटीवी कैमरे तलाशे गए। कुछ ही देर में घटना फर्जी साबित हो गई। कैश की थैली अकाउंटेंट ने अपने साथी को थमाई थी।
विज्ञापन


 

घटना शाम करीब 4 बजे की है। कमला नगर में नवीन गुप्ता का नवभारत टायर शोरूम है। उनका अकाउंटेंट अनुज कुमार पास में स्थित केनरा बैंक में कैश जमा करने जाता है। सोमवार की शाम को थैली में 1.90 लाख रुपये लेकर निकला था। कुछ देर बाद उसने बताया कि लूट हो गई है। एक युवक उनके हाथ से थैली छीनकर भाग निकला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि लूट की सूचना पर कमला नगर थाने का फोर्स पहुंचा। इंस्पेक्टर ने पीड़ित से पूछताछ की। उसने बताया कि युवक ने पता पूछने के बहाने रोका, फिर थैली छीनकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने कैमरे देखना शुरू कर दिया। बाजार के कैमरों के देखते ही सच्चाई सामने आ गई। अकाउंटेंट थैली को दूसरे युवक को देता हुआ नजर आया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह रोने लगा। बताया कि उसने कैश अपने दोस्त कालिंदी विहार के सौरभ को दिया था। पुलिस ने कुछ ही घंटे में सौरभ को भी पकड़ लिया। कैश बरामद हो गया। अब पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed