फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   typhoid patients increasing with viral

जिला में तेजी से फैल रहा टायफाइड, तीन मरीज मिले

Tue, 15 Nov 2022 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
typhoid patients increasing with viral
कासगंज। जिले में वायरल बुखार के साथ ही टाइफाइड के मरीजों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ने लगी है। पहले तो वायरल की चपेट में लोग थे, लेकिन अब टाइफाइड के मरीज अधिक मिल रहे है। मंगलवार को तीन मरीज टाइफाइड के निकल आए। जिससे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 265 तक पहुंच गया है। एक डेंगू पीड़ित बालिका की हालत बिगड़ गई जिसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

टाइफाइड से पीड़ित मरीज बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ी हैं। जिला अस्पताल पर बुखार से पीड़ित पहुंचने वाले मरीजों की लक्षण के आधार पर रक्त की जांच कराई जा रही है। लैब में बुखार से पीड़ित 24 मरीजों की जांच में 3 मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हो गई। इसके अलावा 22 मरीजों की डेंगू व 24 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई। जिसमें कोई संक्रमित नहीं निकला। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। डाक्टरों के अनुसार
विज्ञापन

उच्च बुखार, भूख में कमी, सिरदर्द, दस्त, गले में खरास, चकत्ते और पेट के रोग इसके लक्षण बताएं जाते है।
बचाव के उपाय
हाथों को साफ करके भोजन करें
दूषित पानी व भोजन न करें
कच्ची सब्जियां न खाएं
कच्चा दूूध न पिएं
फलों को अच्छी तरह से धोकर खाएं
टाइफाइड एक गंभीर बीमारी है। इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। लापरवाही काफी खतरनाक होती है। इस बीमारी से बचने के लिए स्वच्छता पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है। विभाग के पास बीमारी से संबंधित सभी आवश्यक दवाएं मौजूद हैं। लक्षण सामने आने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर अपना इलाज कराना चाहिए -डा. कृष्ण अवतार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed