{"_id":"64fd3b10fd49d6afef049114","slug":"two-youths-pulled-a-woman-saree-on-the-road-in-agra-2023-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क खींची महिला की साड़ी: तू हमारी ‘साली’ है कहकर किया मजाक, पुलिस बोली-केवल छेड़खानी हुई, बलात्कार तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क खींची महिला की साड़ी: तू हमारी ‘साली’ है कहकर किया मजाक, पुलिस बोली-केवल छेड़खानी हुई, बलात्कार तो...
Sun, 10 Sep 2023 12:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:46 PM IST
सार
आगरा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बीच सड़क पर दो युवकों ने महिला को रोक लिया। कहने लगे कि तू हमारी ‘साली’ है, मजाक करने लगे। महिला ने ऐसे किसी रिश्ते का विरोध किया और घर की तरफ जाने लगी। इस दौरान दोनों युवकों ने सड़क पर उसकी साड़ी खींच ली। अभद्रता की। भीड़ जुटने पर दोनों भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में बहन के घर आई एक महिला से मोहल्ले के दो युवकों ने मजाक किया। विरोध करने पर बीच सड़क उसकी साड़ी खींच दी। महिला थाने गई तो कोरे कागज पर हस्ताक्षर लेकर उसे टरका दिया गया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने कहा कि केवल छेड़खानी हुई है..बलात्कार तो नहीं हुआ। रिपोर्ट बदल देने का आरोप लगाते हुए महिला ने अब पुलिस कमिश्नर कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है।
रक्षाबंधन पर आई थी बहन के घर
महिला अपनी बहन के घर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने आई थी। 4 सितंबर को रात 9 बजे वह बाजार से घर का सामान लेकर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में दो युवकों ने रोक लिया। कहने लगे कि तू हमारी ‘साली’ है। इतना ही नहीं आरोपी युवक भद्दा मजाक करने लगे। महिला ने ऐसे किसी रिश्ते का विरोध किया और वे आगे बढ़ते हुए घर की तरफ जाने लगी।
ये भी पढ़ें - Agra: ...जब ताजमहल के पूर्वी गेट पर अचानक सड़क पर दौड़ने लगा करंट, पर्यटकों में मची भगदड़; दहशत का माहौल

खींच ली साड़ी
इस दौरान दोनों युवकों ने बीच सड़क पर पीड़िता की साड़ी खींच ली। उसके साथ अभद्रता करने लगे। महिला के साथ बीच सड़क पर हुई इस घटना को देख मौके पर भीड़ जुटने लगी। लोगों से खुद को घिरते देख दोनों आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि जब वह घर पहुंची तो पीछे से भानु, राहुल, अजय, पप्पू, अवधेश, अभिषेक, जसवंत, सोनू और परमजीत लाठी-डंडे लेकर आ गए।
ये भी पढ़ें - Agra News: बारिश के बीच गिरा विशाल पेड़, नीचे दबकर बाइक सवार की मौत; मची चीख पुकार

बोला हमला
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने लाठी और डंडों से हमला कर दिया। जिसमें जीजा अजीत घायल हो गए। इसके बाद पीड़िता परिवार के लोगों के साथ पुलिस थाने पहुंची। परिजनों ने आरोप लगाया कि थाने में पुलिस ने कहा कि छेड़खानी हुई है, बलात्कार नहीं हुआ है। इसके बाद कोरे कागज पर हस्ताक्षर लेकर पुलिस ने तहरीर को खुद ही मारपीट में बदल दिया। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मदद की गुहार लगाई है।