फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man riding bike died after being crushed under falling tree amid rain in Agra

Agra News: बारिश के बीच गिरा विशाल पेड़, नीचे दबकर बाइक सवार की मौत; मची चीख पुकार

Sat, 09 Sep 2023 10:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 10:40 PM IST
सार

आगरा में बारिश के बीच एक विशाल पेड़ गिर गया। इसके नीचे दबकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
young man riding bike died after being crushed under falling tree amid rain in Agra
पेड़ गिरा (demo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को बारिश के बीच एक पेड़ सड़क पर धराशायी हो गया। वहां से निकल रहा बाइक सवार उसके नीचे दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी जुटाई।  

विज्ञापन


हादसा रकाबगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह कुतलूपुर में हुआ। यहां शनिवार की शाम करीब छह बजे बारिश हो रही थी। इसी बीच एक पुराना विशाल पेड़ सड़क की तरफ गिर गया। इसाी समय वहां से धनौली निवासी महाराज सिंह बाइक से निकल रहे थे। पेड़ गिरने से महराज सिंह उसके नीचे दब गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura Krishna Janmashtami: नंदभवन में नंदमहोत्सव की धूम, 'सजि धजि आय गए नंद के आंगन, गाय रहे गोप बधायौ है'
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और महराज सिंह को निकालने में जुट गए। जब तक उन्हें निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घर में खबर दी गई तो चीख पुकार मच गई। 

यह भी पढ़ेंः- Agra News: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, लपटें देखकर लोगों में फैली दहशत; लाखों का सामान जलकर राख

खबर मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। पुलिस ने उसे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजन को खबर दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed