फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths killed in road accident

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Thu, 25 Aug 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed in road accident
खेरागढ़। कोट चंदौसी राजमार्ग संख्या 39 पर अनियंत्रित जीप पेड़ से टकरा गई। दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। थाना खेरागढ़ क्षेत्र के बकालपुर के पास एक थार जीप से राजस्थान के चार लोग आगरा की ओर से आ रहे थे। तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से जा भिड़ी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास खेतों में फसल की रखवाली कर रहे किसान दौड़कर आए। हादसे को देखते हुए उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाव राहत कार्य शुरू किया। जीप में सवार भूपेंद्र, हिमांशु निवासी बसेड़ी, धौलपुर राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राम वकील, भोलू घायल थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि परिजन दोनों शव को बसेड़ी ले गए हैं, वहीं उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed