फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Youths Killed in Dumper-Bike Accident in etah

एटा में रफ्तार का कहर: डंपर ने रौंद दिए बाइक सवार दो दोस्त, दोनों  की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 24 Mar 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 10:20 AM IST
सार

एटा में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। होली के मौके पर घर आए युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
 

विज्ञापन
Two Youths Killed in Dumper-Bike Accident in etah
मृतकों के फाइल फोटो और डंपर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर सोमवार रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से दौड़ रहे मिट्टी से लदे डंपर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजन में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन


थाना जलेसर के गांव गणेशपुर निवासी अक्षय (23) नोएडा में मजदूरी करता था। वह होली के त्योहार पर घर आया था। आलू की खुदाई के कारण यहीं रहकर मजदूरी कर रहा था। सोमवार रात करीब 8 बजे अक्षय रिश्ते के फुफेरे भाई कन्हैया (24) निवासी जलालपुर एटा के साथ बाइक पर सवार होकर गणेशपुर से जलेसर की ओर आ रहा था। दोनों में गहरी दोस्ती थी। जैसे ही उनकी बाइक जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर स्थित गांव नगला गोदी के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे मिट्टी भरे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कन्हैया को तत्काल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले डंपर का पीछा किया। घटना स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर चालक डंपर को छोड़कर भाग गया। गांव गणेशपुर और जलालपुर में उनके शव पहुंचे तो चीखपुकार मच गई। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया। अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत बनकर दौड़ रहे मिट्टी खनन में लगे डंपर
क्षेत्र में मिट्टी माफियाओं और ओवरलोड डंपरों का आवागमन बेहद बढ़ गया है। इससे आम आदमी का सड़कों पर चलना मुहाल हो गया है। सोमवार रात नगला गोदी के पास हुए दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना नंबर प्लेट और मानकों को ताक पर रखकर दौड़ रहे डंपरों पर कार्रवाई की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर मिट्टी और बालू से लदे डंपर व ट्रक निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक वजन लेकर निकलते हैं। सिंगल रोड होने के बावजूद ये वाहन तेज गति से दौड़ते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed