{"_id":"611a7bfd8ebc3e42c3460f08","slug":"two-youths-in-car-died-due-to-truck-collision-kosi-news-agr5038909132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
कोसीकलां(मथुरा)। शनिदेव के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दो की मौत हो गई। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
जानकारी के अनुसार धर्मेेंद्र निवासी संजय कॉलोनी, सेक्टर 55 बल्लभगढ़, फरीदाबाद अपने साथी धीरू दीवान निवासी संजय कॉलोनी, बल्लभगढ़, अजीत निवासी जीवन गौद्यी बल्लभगढ़, यमंक निवासी पर्वतीय कॉलोनी, सोहना रोड बल्लभगढ़ के साथ शनिवार रात को कोकिलावन स्थित शनिदेव की परिक्रमा एवं दर्शन कर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर कोटवन चौकी के पास पहुंची तो एक ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी।
इससे कार चला रहा धीरू दीवान और अजीत गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। धर्मेंद्र ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।