फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths got electrocuted due to strong winds

Agra News: तेज हवाएं चलने से ट्रांसमिशन लाइन में प्रवाहित करंट की चपेट में आएं दो युवक

Sun, 02 Apr 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two youths got electrocuted due to strong winds
मैनपुरी। जिले में शनिवार रात बारिश तो नहीं हुई, लेकिन तेज हवाएं चलती रहीं। इसके चलते शहर के आवास विकास कॉलोनी में एक पेड़ गिर गया। हालांकि जब पेड़ गिरा तो नीचे कोई व्यक्ति या वाहन नहीं था। उधर गांव शिव सिंहपुर के पास रविवार की शाम नेजा के बांस काटने के दौरान दो युवक ट्रांसमिशन लाइन में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। किशनी गांव देवपुरा मुड़ौसी झूलते बिजली के तारों में हुए फाल्ट के बाद चिंगारी ने दो किसान की चार बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम ने मौके पर जाकर जानकारी ली। जर्जर खंभा बदलवाने के आदेश दिए हैं। किशनी के गांव शमशेरगंज में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने एक घर में रखे छप्पर को चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में छप्पर के नीचे खड़ी बाइक व घरेलू सामान आदि जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed