फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths died, seven injured in road accidents

Agra News: सड़क हादसों में दो युवक की मौत, सात घायल

Tue, 29 Oct 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two youths died, seven injured in road accidents
कासगंज। जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को सड़क दुघर्टनाएं हुईं। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों डॉक्टर ने अलीगढ़ भेजा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन

सुन्नगढ़ी के गांव अहमदेव नागर निवासी धर्मेंद्र (22) बाइक पर सवार होकर कासगंज आ रहा था। चांडी मार्ग पर कृषि फार्म पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर ने उसके मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में सलेमपुर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर गांव किलोनी के पास ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद ऑटो सवार रिंकी (30),अवधेश (40), विश्राम (35), कांती देवी (30) निवासी नोरथा और बाइक सवार अमित (19) निवासी नमैनी और अंकुश(18) निवासी खडैया घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर घायल रिंकी को रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना सोरोंजी मार्ग पर नोवा फैक्ट्री के समीप की है। सोरोंजी के गांव मल्लाह नगर निवासी विजय (27) बाइक पर सवार होकर कासगंज आ रहा था। ई-रिक्शा से टक्कर लगने के बाद वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है।

सदर कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। शवों का पोस्मार्टम कराया है। किसी भी मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed