{"_id":"655c27b93f694e17f40b0fd3","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-one-was-crushed-by-a-tanker-other-one-collided-with-the-bike-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक को टैंकर ने रौंदा; तो दूसरा बाइक से टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक को टैंकर ने रौंदा; तो दूसरा बाइक से टकराया
Tue, 21 Nov 2023 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Nov 2023 09:14 AM IST
सार
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। दो भाइयों को टैंकर ने रौंद दिया, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है। वहीं दूसरी घटना में साइकिल सवार की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवक ने दम तोड़ दिया था। वहीं वहीं हरीपर्वत थाना क्षेत्र के शाह मार्केट के पास एक साइकिल सवार युवक घायल हुआ था। सोमवार को साइकिल सवार की मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया।
हमीद नगर शाहगंज निवासी कल्लू ने पुलिस ने बताया कि शनिवार को सुबह 8 बजे उनके भतीजे इमरान और सलमान एक्टिवा से शंकरगढ़ पुलिया जा रहे थे। एक्टिवा सलमान चला रहा था। रास्ते में दोनों कैंटर की चपेट में आ गए। सलमान दूर जा गिरा। कैंटर के पहिए के नीचे आने से इमरान की मौके पर ही मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें - Agra: खुल्ल-खुल्ल की अनदेखी की... जांच में मिली टीबी, शुरू हुआ घर-घर खोज अभियान; जानें डॉक्टर की सलाह
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना में बिल्लोचपुरा निवासी यूनुस, शाह मार्केट के पास 18 नवंबर की शाम बाइक की टक्कर से घायल हुए थे। वह साइकिल से घर जा रहे थे। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन ने केस दर्ज कराया। शाहगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि कैंटर को सीज कर चालक को जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें - Agra: टूर कंपनी दंपती को नहीं दिला पाई वीजा... अब देना होगा हर्जाना, नहीं जा पाए थे ऑस्ट्रेलिया