{"_id":"63f3c0b7ad2f2dee900dd540","slug":"two-youth-riding-a-bike-died-in-a-collision-with-a-speeding-vehicle-in-agra-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, उछलकर दूर गिरे दोनों युवक, तड़पते हुए टूट गई जीवन की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, उछलकर दूर गिरे दोनों युवक, तड़पते हुए टूट गई जीवन की डोर
Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
सार
आगरा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शवों को मॉर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस, क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सोमवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
राहगीरों ने बताया कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पड़े तड़प रहे थे। कुछ ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक युवक का नाम पवन बताया गया है। वह आगरा का ही रहने वाला है। सूचना पर चौकी प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास के लोग एवं राहगीर घटनास्थल का तरफ भागे
हादसा मलपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। यहां एक बाइक पर दो युवक आगरा की ओर से संज्ञा की ओर जा रहे थे। आगरा-ग्वालियर रोड स्थित भाहई मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार उचलकर दूर जा गिरे। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग एवं राहगीर घटनास्थल का तरफ दौड़े। उन्होंने पुलिस को भी जानकारी दी।
विज्ञापन
राहगीरों ने बताया कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पड़े तड़प रहे थे। कुछ ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक युवक का नाम पवन बताया गया है। वह आगरा का ही रहने वाला है। सूचना पर चौकी प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन