फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two youth arrested for molesting minor girl

कक्षा नौ की छात्रा ने दिखाई बहादुरी, पीछा कर रहे मनचलों को पहुंचाया थाने

Tue, 24 Jul 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 24 Jul 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
two youth arrested for molesting minor girl
थाने में छेड़छाड़ के दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एमजी रोड पर साइकिल से स्कूल आ रही कक्षा नौ की छात्रा ने मनचलों को सबक सिखाया। बाइक से युवकों को पीछा करता देखकर छात्रा थाना हरीपर्वत पहुंच गई। 
विज्ञापन


थाने में बैठे सिपाहियों को घटना की जानकारी दी। सिपाहियों ने तत्परता दिखाते हुए युवकों को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
छात्रा न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली है। वो सोमवार की सुबह साइकिल से स्कूल आ रही थी। दूसरी साइकिल पर उसके दो भाई भी चल रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक छात्रा का पीछा करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को रोककर मांगा नंबर

युवकों ने एक जगह उसे रोकने की भी कोशिश की। उस पर कमेंट किया। मगर, छात्रा ने ध्यान नहीं दिया। थाना हरीपर्वत के पास छात्रा को रोककर मोबाइल नंबर मांगने लगे। 

छात्रा किसी तरह उनसे बचकर थाना हरीपर्वत आ गई। उसके भाइयों ने युवकों की बाइक का नंबर नोट कर लिया। उस समय थाने में मुंशी हरिकेश और राजेंद्र बैठे हुए थे। छात्रा काफी घबराई हुई थी। 

सिपाहियों ने उसकी बात सुनी। वे सन्न रह गए। सिपाही भी तुरंत युवकों को पकड़ने के लिए बाइक से निकल गए। सिपाहियों ने नाई की मंडी चौराहे के पास दोनों युवकों बाइक सहित पकड़ लिया।

छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि आरोपी राजा और शाहबाज हैं। दोनों न्यू आगरा स्थित करबला के रहने वाले हैं। राजा पढ़ता है, जबकि शाहबाज सिलेंडर ठीक करने का काम करता है। 

छात्रा के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed