{"_id":"5d9590338ebc3e0149509fc5","slug":"two-young-man-fight-for-girlfriend-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक प्रेमिका और दो दीवाने, प्रेम कहानी में आया ऐसा ट्विस्ट, मच गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक प्रेमिका और दो दीवाने, प्रेम कहानी में आया ऐसा ट्विस्ट, मच गया हंगामा
Thu, 03 Oct 2019 03:30 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Oct 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एक युवती के लिए दो दोस्त एक-दूसरे के दुश्मन बन बैठे। दोनों एक ही युवती से प्यार करते हैं। बुधवार शाम को रामबाग के पास युवती के लिए दोनों में मारपीट हो गई। इससे वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
एक युवक धनौली तो दूसरा सदर क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों दोस्त हैं। एक युवक के प्रेम संबंध थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती से चल रहे हैं। बुधवार को युवती युवक के दोस्त के साथ रामबाग आई थी। जब इस बारे में युवक को पता चला तो वो भी पहुंच गया।
अपनी प्रेमिका को दोस्त के साथ देखकर वो भड़क गया। दोनों रामबाग पार्क से बाहर निकलकर झगड़ने लगे। उनमें बात इतनी बढ़ी कि मारपीट पर उतारू हो गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो भी बनाने लगे।

शांति भंग मं कार्रवाई
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। वहीं युवती अपने घर चली गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें- छेड़छाड़ के आरोप में संघ पदाधिकारी पर मुकदमा, भड़के भाजपाइयों ने किया थाने में हंगामा
ये भी पढ़ें- छेड़छाड़ के आरोप में संघ पदाधिकारी पर मुकदमा, भड़के भाजपाइयों ने किया थाने में हंगामा