{"_id":"5eb5003b3e25d54266001171","slug":"two-young-man-dies-of-electric-shock-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में हादसा: बिजली की हाईटेंशन लाइन का करंट घरों में दौड़ा, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में हादसा: बिजली की हाईटेंशन लाइन का करंट घरों में दौड़ा, दो युवकों की मौत
Fri, 08 May 2020 12:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 May 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में बिजली की हाईटेंशन लाइन से हादसा हो गया। भोगांव क्षेत्र के गांव मक्खनपुर में गुरुवार रात अचानक हाईटेंशन लाइन का करंट कई घरों में दौड़ गया। करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। बिजली विभाग ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार रात तकरीबन 12 बजे घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ने लगा। इससे कई घरों में उपकरण फुंक गए। गांव निवासी वीनेश कुमार (24) व जगजीवन राम (42) अपने घरों में लगे पंखे का स्विच बंद करने लगे। इससे वो करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार सुबह एसडीएम सुधीर कुमार, तहसीलदार कमल कुमार बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग एक ट्रैक्टर टॉली में भूसा लादकर जा रहे थे। ट्रैक्टर लज्जाराम के मकान के पास लगे विद्युत पोल से टकरा गया। इससे एक घर की लाइन से हाईटेंशन लाइन का तार टच हो गया था। बिजली विभाग ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।