फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two young man dies of electric shock in mainpuri

मैनपुरी में हादसा: बिजली की हाईटेंशन लाइन का करंट घरों में दौड़ा, दो युवकों की मौत

Fri, 08 May 2020 12:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 May 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
two young man dies of electric shock in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में बिजली की हाईटेंशन लाइन से हादसा हो गया। भोगांव क्षेत्र के गांव मक्खनपुर में गुरुवार रात अचानक हाईटेंशन लाइन का करंट कई घरों में दौड़ गया। करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। बिजली विभाग ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार रात तकरीबन 12 बजे घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ने लगा। इससे कई घरों में उपकरण फुंक गए। गांव निवासी वीनेश कुमार (24) व जगजीवन राम (42) अपने घरों में लगे पंखे का स्विच बंद करने लगे। इससे वो करंट की चपेट में आकर झुलस गए। 
विज्ञापन



आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार सुबह एसडीएम सुधीर कुमार, तहसीलदार कमल कुमार बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग एक ट्रैक्टर टॉली में भूसा लादकर जा रहे थे। ट्रैक्टर लज्जाराम के मकान के पास लगे विद्युत पोल से टकरा गया। इससे एक घर की लाइन से हाईटेंशन लाइन का तार टच हो गया था। बिजली विभाग ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed