{"_id":"5df5c2898ebc3e87bf238c44","slug":"two-young-man-arrested-for-loot-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए रुपये कम पड़े तो की यह वारदात, आरोपियों ने पुलिस के सामने कुबूला जुर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लिए रुपये कम पड़े तो की यह वारदात, आरोपियों ने पुलिस के सामने कुबूला जुर्म
Sun, 15 Dec 2019 10:50 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
लूट के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में लुटेरों ने जो बताया, उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। लुटेरों ने शराब के लिए रुपये कम पड़ने पर दो लोगों से नकदी और सोने की चेन लूटी थी। दोनों से लूट की रकम भी बरामद हुई है।
11 दिसंबर को गांव चमरौली निवासी शैलेंद्र और रिंकू शादी समारोह से लौट रहे थे। बसई चौकी क्षेत्र में बदमाशों ने दोनों को रोक लिया था। इसके बाद 18 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली थी। पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 दिसंबर को गांव चमरौली निवासी शैलेंद्र और रिंकू शादी समारोह से लौट रहे थे। बसई चौकी क्षेत्र में बदमाशों ने दोनों को रोक लिया था। इसके बाद 18 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली थी। पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस भर्ती: सिपाही निकला सॉल्वर, भाई की जगह दी परीक्षा, ऐसे पकड़ा गया
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ लिया। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि लूट के मामले में ताजगंज निवासी गौरव गौतम और बरौली अहीर निवासी गगन यादव को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार हजार रुपये और तमंचा बरामद किया।
Trending Videos
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब के लिए रुपये कम पड़ने पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। उनके साथी नगला मेवाती निवासी शाहरुख, जयपाल चौधरी, मुर्सलीन और मुन्ना है। वो फरार हैं। शाहरुख ने पूर्व में सिपाही पर गोली चलाई थी। वो जेल भेजा गया था।