फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   solver gang network spread many districts in police recruitment exam

खुलासा: पुलिस भर्ती परीक्षा में तीन गिरोह ने लगाई सेंध, कई जिलों में फैला है जाल

Sun, 15 Dec 2019 09:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Dec 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
solver gang network spread many districts in police recruitment exam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पुलिस एवं पीएसी आरक्षी भर्ती परीक्षा में मुन्नाभाइयों के तीन गिरोह ने सेंध लगाई है। इनमें से एक गिरोह का सरगना एटा का अनीश पकड़ा गया, जबकि दूसरे गिरोह का सरगना फिरोजाबाद का रजनेश है। 
विज्ञापन


उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है। पुलिस की जांच में पता चला है कि रजनेश का बड़ा नेटवर्क है। उसने कई जिलों में अपने सॉल्वर बैठाए थे। वहीं तीसरा गिरोह मथुरा के भूरा का है। वो भी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है।
विज्ञापन

 
पुलिस एवं पीएसी में आरक्षी के लिए भर्ती की लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों की अभिलेखीय समीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षण पुलिस लाइन में चल रहा है। मंगलवार को परीक्षण के दौरान आठ फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए थे। वहीं एक अन्य अभ्यर्थी भी पकड़ा गया था। उसने सॉल्वर से परीक्षा दिलवाई थी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से लाते थे सॉल्वर

आरोपियों ने बताया था कि फिरोजाबाद का रजनेश गिरोह का सरगना है। उसके साथी गिरजेश उर्फ आदित्य, अनिल और संजय है। वो दिल्ली की कोचिंग से छात्रों को सॉल्वर बनाकर बैठाते हैं। पुलिस टीम रजनेश की तलाश में लगी है। 

पुलिस की जांच में सामने आया है कि रजनेश का नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ है। उसने कई सॉल्वर पुलिस भर्ती परीक्षा में बैठाए थे। इनमें से कई ने परीक्षा पास भी कर ली। आगरा में उसके सॉल्वर पकड़े गए। 

अब पुलिस अन्य जिलों में चल रही भर्ती प्रक्रिया में भी नजर बनाए हुए हैं। फिरोजाबाद पुलिस की मदद भी ली जा रही है। सरगना रजनेश फरार हो गया है। वह अपने परिचितों से भी संपर्क नहीं कर रहा है। 

वहीं रजनेश के अलावा एटा के अनीश और मथुरा के भूरा का भी नाम सामने आया है। दोनों ने अपने सॉल्वर बैठाए थे। अनीश शुक्रवार को पुलिस की गिरफ्त में आ गया, जबकि भूरा अभी हाथ नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed