{"_id":"643a6fae54cf2962610a55c3","slug":"two-year-old-girl-was-attacked-by-a-dog-in-nagla-revati-agra-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दो साल मासूम पर ऐसे टूटा आदमखोर कुत्ते का कहर, मुंह पर दिए जख्म; जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दो साल मासूम पर ऐसे टूटा आदमखोर कुत्ते का कहर, मुंह पर दिए जख्म; जिला अस्पताल में भर्ती
Sat, 15 Apr 2023 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Apr 2023 03:04 PM IST
सार
कुत्ते ने दो साल की बच्ची पर उस समय हमला बोला जब वो घर के बाहर खेल रही थी। लोगों ने बमुश्किल उसे कुत्ते से बचाया।
विज्ञापन
घायल बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के नगला रेवती में दो साल की बच्ची रितिका पुत्री कृष्णा पर पड़ोस में रहने वाले कुत्ते ने हमला बोल दिया, जिसके बाद मासूम बुरी तरीके से घायल हो गई।
विज्ञापन
कुत्ते ने रितिका के मुंह पर हमला बोला। उसके मुंह पर कई घाव हो गए। रितिका के दादा चुन्नीलाल ने बताया कि पड़ोस में एक कुत्ता रहता है, जो कई लोगों को काट चुका है। शनिवार सुबह जब रितिका घर के बाहर खेल रही थी, तभी कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें रितिका के मुंह पर कई घाव आए हैं। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
रितिका के दादा चुन्नीलाल ने प्रशासन से इस कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है, जिससे आने वाले समय में यह कुत्ता किसी और को अपना शिकार नहीं बना सके। चुन्नी लाल ने बताया कि ये कुत्ता आदमखोर है, जिसने इससे पहले कई लोगों को काटा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह