फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saraf robbery case Gangster looted jewelery shop for wife wanted to give gold necklace on Karva Chauth

सराफ लूट केस: गैंगस्टर ने पत्नी के लिए लूटी ज्वेलरी की दुकान, करवाचौथ पर देना था सोने का हार

Sat, 28 Oct 2023 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 09:07 AM IST
सार

सराफ को लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में पकड़े गए। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। लूट के मास्टरमाइंड गैंगस्टर ने बताया कि करवाचौथ पर पत्नी को सोने का हार देना था, इसलिए लूट की थी। 
 

विज्ञापन
Saraf robbery case Gangster looted jewelery shop for wife wanted to give gold necklace on Karva Chauth
सराफ लूट केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के करकुंज-सिकंदरा रोड पर सराफ को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों की पुलिस से बृहस्पतिवार देर रात को मुठभेड़ हो गई। सिकंदरा के जेसीबी चौराहे पर घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर अजय उर्फ पिंटू के पैर में गोली लगी। पुलिस ने अजय सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके लूटा हुआ माल बरामद किया है। गैंगस्टर का करवाचौथ पर पत्नी को गहने गिफ्ट करने के लिए लूटकांड को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि कुंज रोड स्थित ब्लू लीव्स कॉम्प्लेक्स में सराफ की दुकान पर 24 अक्तूबर को तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की थी। सराफ सजल शर्मा को बंधक बनाकर 5.40 लाख रुपये के गहने व नकदी लूटी थी। लूट की घटना नगला विधि चंद सदर के रहने वाले गैंगस्टर अजय उर्फ पिंटू ने साथियों राहुल उर्फ शेरू और रोहित कर्दम, इरादत नगर के गैंगस्टर मोतीराम और विष्णु उर्फ विश्वजीत के साथ मिलकर की थी। अजय सदर थाने का गैंगस्टर है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। गैंगस्टर ने पूछताछ बताया कि उसकी शादी को 10 वर्ष से अधिक हो गए हैं। पत्नी ने इस बार करवाचौथ पर सोने के हार और कंगन की डिमांड की थी। वह मार्च में जेल से छूटा था, तभी से काम की तलाश कर रहा था।
विज्ञापन


वह सिकंदरा में जूता फैक्टरियों में काम की तलाश कर रहा था। इसी बीच उसकी नजर सराफ सजल की दुकान पर पड़ी। दुकान प्रथम पर तल थी, सराफ अकेला बैठता था। उसके यहां ग्राहक भी कम आते हैं। इसके बाद उसने रेकी करना शुरू कर दिया। सराफ के आने-जाने का समय, दुकान खोलने का समय और बंद करने तक की दिनचर्या को देखा। इसी के बाद अपने साथी राहुल को लेकर लूट की योजना बनाई। राहुल के साथ उसने इरादतनगर के मोतीराम, ताजगंज के नगला टीन के रोहित कर्दम व विश्वजीत को भी शामिल किया। घटना वाले दिन चार लोग दो बाइक पर पहुंचे थे। रोहित दोपहर 2 बजे ही ऑटो से वहां पहुंच गया। वह आसपास निगरानी कर रहा था। लूटपाट करने के लिए अजय के साथ राहुल व विश्वजीत गए थे। डीसीपी ने बताया बदमाशों के पास से लूटे गए कंगन, 23 जोड़ी टॉप्स, 28 पैंडल समेत अन्य जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटने आए थे असली जेवर, ज्यादातर निकले नकली
बदमाशों ने बताया कि लूटे गए जेवरात 40 लाख रुपये के होने का अनुमान था। वह जेवरात को चेक कराने गए तो पता चला कि अधिकांश नकली हैं, उन पर सोने का पानी चढ़ा था। सिर्फ एक जोड़ी कंगन ही असली निकले। बदमाशों का कहना था कि वह असली जेवरात लूटने गए, लेकिन उनके हाथ लगे अधिकांश जेवरात नकली निकले। जिनका अनुमानित मूल्य करीब 5 लाख रुपये था। वहीं रोहित ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ महीने पहले ही बाइक खरीदी थी। इसकी किस्त बकाया हो गई थी। बाइक की किस्त चुकाने के लिए वह लूट करने को तैयार हो गया।


बाइक नंबर से बदमाशों तक पहुंची पुलिस
पुलिस बदमाशों तक बाइक नंबर की मदद से पहुंची। यह बाइक रोहित की थी। सीसीटीवी से बचने के लिए बदमाशों ने बाइक के आगे-पीछे का एक-एक नंबर मिटा दिया था। पुलिस ने नंबरों की सीरीज के आधार पर वाहन मालिकों के मोबाइल नंबर हासिल किए। इनमें राहुल का नंबर भी शामिल था। उसकी लाेकेशन घटनास्थल पर थी। इसके अलावा गैंगस्टर अजय की फुटेज से पुलिस को सुराग मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed