फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two year old daughter of female friend living in livein kidnapped by her lover in Agra caught by police

UP: लिवइन में रह रही प्रेमिका से हुई अनबन... तो सबक सिखाने को उठा ले गया उसकी मासूम बेटी, ऐसे धरा गया

Sat, 20 Jan 2024 02:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 02:33 PM IST
सार

लिवइन में रह रही प्रेमिका से अनबन हुई तो सबक सिखाने के लिए प्रेमी उसकी मासूम बेटी को उठा ले गया। पुलिस ने उसे ट्रेन से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
two year old daughter of female friend living in livein kidnapped by her lover in Agra caught by police
लिव-इन में रहने के दौरान अनबन (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताजनगरी आगरा के कमला नगर से लिव इन में रह रही महिला मित्र की दो साल की बेटी को उसका ही प्रेमी अगवा कर ले गया था। पुलिस ने नागपुर जीआरपी की मदद से बच्ची को ढूंढ लिया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को आरोपी ने बताया कि महिला उसकी बात नहीं मान रही थी। वह उसे सबक सिखाना चाहता था, इसलिए बेटी को उठा ले गया। वह चेन्नई जाना चाहता था मगर, पहले ही पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


मूलत: भरतपुर की महिला पति से विवाद के बाद तीन बच्चों को लेकर आगरा में रह रही है। दो साल से उसकी दोस्ती फिरोजाबाद के रोहित से है। महिला रोहित के साथ अपनी दो साल की बच्ची को लेकर किराये के मकान में रहने लगी। 15 जनवरी को महिला ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि वह अपनी बीमार बहन को देखना चाहती थी। मगर, रोहित मना कर रहा था। इस पर दोनों के बीच अनबन हो गई। रोहित बेटी को अगवा कर ले गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह ने बताया कि बच्ची को ढूंढना आसान नहीं था। आरोपी फिरोजाबाद में अपने घर नहीं पहुंचा था। 16 जनवरी को रोहित ने एक यात्री के नंबर से कॉल किया। महिला को धमकाया। नंबर तमिलनाडु एक्सप्रेस में बैठे यात्री का था। ट्रेन चेन्नई जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री दिल्ली से बैठा था, भोपाल में उतर गया। टीम को लगाया गया। जीआरपी को भी जानकारी दी गई। ट्रेन भोपाल स्टेशन से निकल गई थी। बाद में जीआरपी नागपुर की मदद ली गई। बृहस्पतिवार को बच्ची को तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मां की गोद में खिलखिला उठी बेटी

बेटी के अगवा होने से मां रोये जा रही थी। खाना-पीना छोड़ दिया था। पुलिस भी परेशान थी। बच्ची के साथ अनहोनी की चिंता थी। बच्ची मिल जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। मां की गोद में पहुंचकर बेटी खिलखिला उठी। बच्ची रोहित के साथ जाने के बाद से डरी थी। रोहित ने बताया कि महिला को सबक सिखाना चाहता था। चेन्नई में उसके मामा का होटल है। वहां ले जाने की योजना बना रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed