{"_id":"6177d3d518aa131d3719c3b1","slug":"two-year-old-child-died-by-drowning-in-a-pond-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: पिता के साथ खेत पर गए दो वर्षीय बेटे की तालाब में डूबकर मौत, परिवार में मची चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: पिता के साथ खेत पर गए दो वर्षीय बेटे की तालाब में डूबकर मौत, परिवार में मची चीत्कार
Wed, 27 Oct 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाल नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:11 AM IST
सार
मैनपुरी जिले के थाना बिछवां क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पिता के साथ खेत पर दो साल के बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव दूल्हापुर खिरिया में मंगलवार की सुबह 10 बजे खेत पर कार्य कर रहे पिता के साथ गए दो बर्षीय बालक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। थाना पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
गांव दूल्हापुर खिरिया निवासी देवेश कुमार लोधी अपने दो वर्षीय पुत्र दिव्यांश को लेकर आलीपुर खेड़ा मार्ग स्थिति खेत पर गया था। वह खेत की जुताई में व्यस्त हो गया। इसी दौरान किसी तरह दिव्यांश खेत के पास तालाब में डूब गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे को जब तक तालाब से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सब इस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पिता ही करता था बच्चे की देखभाल-मां लंबे समय से चल रही है बीमार
दो वर्षीय बच्चे की मौत से उसके घर में मातम पसरा हुआ है। बीमार मां और पिता बच्चे की मौत से बेसुध हैं। मां की बीमारी के कारण पिता ही बच्चे की देखभाल करता था। यही कारण था कि वह बच्चे को खेत पर भी ले जाते थे। ग्रामीणों ने बताया कि मंजू देवी काफी समय से बीमार चल रही हैं। ऐसे में देवेश ही दो वर्षीय दिव्यांश की परवरिश कर रहे थे। बच्चे की देखभाल के लिए ही वह उसे खेत पर भी लेकर चले जाते थे। मंगलवार सुबह भी देवेश बेटे के साथ हंसी खुशी कुछ देर के लिए खेत पर गए थे। बेसुध होकर देवेश बार-बार कह रहा था कि अगर उसे पता होता कि दिव्यांश अब खेत से वापस नहीं लौटेगा तो वह उसे वहां लेकर कभी नहीं जाता।
बहन के पास रहता है दूसरा बेटा
देवेश कुमार की पत्नी मंजू देवी की तबीयत लंबे समय से खराब है। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें एक साथ कई बीमारियां हैं। ऐसे में वह बच्चों की देखभाल नहीं कर पाती हैं। इसी कारण देवेश ने अपने बड़े बेटे चार वर्षीय कृष्णा को अपनी बहन के यहां भेज दिया है।