{"_id":"6221d82f8663535d7669f3a9","slug":"two-year-old-boy-missing-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ननिहाल में आया दो साल का बालक हुआ लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ननिहाल में आया दो साल का बालक हुआ लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
Fri, 04 Mar 2022 02:43 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Mar 2022 02:43 PM IST
सार
नौहझील क्षेत्र के गांव बिरजूगढ़ी में लापता दो साल के बालक की तलाश में पूरा गांव जुटा है। लेकिन अब तक बच्चे को कोई पता नहीं चल सका है। जिससे उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
आर्यान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव बिरजूगढ़ी से दो वर्ष का बालक गुरुवार दोपहर से लापता है। ग्रामीणों के साथ स्थानीय पुलिस बालक की तलाश में जुटी है। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब का पानी कम कराया है।
विज्ञापन
गांव बिरजूगढ़ी निवासी इस्लाम खान का दो वर्षीय धेवता आर्यान पुत्र शरीफ निवासी नंदगांव गुरुवार की दोपहर तीन बजे से लापता है। परिवारीजन देर रात खोजबीन में लगे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने बालक के लापता होने की सूचना नौहझील पुलिस को दी।
विज्ञापन
अभी तक नहीं लगा बालक का पता
पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। प्रधान अशोक चौधरी ने बताया कि इस्लाम के घर के निकट तालाब है। शुक्रवार को सुबह से ही ट्रैक्टर पंप से तालाब का पानी कम कर बालक की काफी तलाश की गई। पुलिस टीम भी साथ रही, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
Trending Videos
उधर, बालक के न मिलने से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि इस्लाम के घर के निकट तालाब है। उसे लगातार खाली कराया जा रहा है। बच्चे की तलाश में ग्रामीणों की मदद से पुलिस पूरी तरह जुटी हुई है।