मैनपुरी में हादसे ने छीनी परिवार की मुस्कान: पानी से भरी बाल्टी में गिरने से दो साल के मासूम की मौत
हादसा उस समय हुआ जब दो साल का मासूम खेलते-खेलते आंगन में पहुंचा और बाल्टी में उलट गया। परिजनों ने जब तक उसे देखा तब उसकी मौत हो चुकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में गांव गोकुलपुर में रविवार की सुबह घर के आंगन में खेल रहा एक दो साल का मासूम पानी भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गया। आसपास कोई न होने की वजह से दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। परिजन चिकित्सक के पास ले गए। लेकिन चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
दो साल का मासूम
थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी विमल कुमार रविवार की सुबह पत्नी के साथ कमरे में थे। दो साल का मासूम बेटा गोलू सुबह करीब 10 बजे खेलते हुए आंगन में पहुंच गया। वह आंगन में रखी पानी से भरी बाल्टी से खेलने लगा। तभी किसी तरह से वह सिर के बल पानी भरी बाल्टी में गिर गया। आसपास कोई न होने के चलते बच्चे की कुछ ही देर में दम घुटने से मौत हो गई। कुछ देर बाद जब मां ने गोलू को कमरे में नहीं देखा तो ढूंढने लगी। आंगन में आकर देखा तो वह बाल्टी में सिर के बल पड़ा हुआ था। इस नजारे को देख मां बाप की चीख निकल गई। तुरंत ही बच्चे को लेकर एक चिकित्सक के यहां पहुंचे लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की पुष्टि होने के बाद दंपती का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
असावधानी ने ले ली मासूम की जान
माता पिता की जरा सी असावधानी ने एक दो साल के हंसते खेलते मासूम की जान ले ली। बच्चे की मौत के बाद दोनों अब खुद को कोस रहे हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि अब ऐसा करने से कुछ भी नहीं होगा। दो साल का मासूम अकेले ही बरामदा में खेल रहा था, जिस बच्चे पर घर में मौजूद किसी न किसी शख्स को हर पल नजर रखनी चाहिए थी, वह अकेला ही पानी भरी बाल्टी के पास पहुंच गया। किसी को बच्चे का ख्याल नहीं आया। जब ख्याल आया तब काफी देर हो चुकी थी। हादसे ने मां बाप को जीवन में कभी न भूलने वाला दर्द दे गई। बच्चे को खोने के बाद मां बदहवास है, वहीं पिता को लोग सांत्वना देकर संभालने का प्रयास कर रहे थे।
मैनपुरी: भाजपा नेता ने डीजल डाल कर की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया, ये थी वजह