फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two women, five robbers arrested for bhadrauli dacoity

42.50 लाख की डकैती का खुलासा, दो महिला सहित सात गिरफ्तार

Mon, 23 Jul 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 23 Jul 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
two women, five robbers arrested for bhadrauli dacoity
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
आगरा के भदरौली में छह जुलाई को खाद और बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी के घर में हुई डकैती की वारदात के खुलासे का दावा पुलिस ने किया है। वारदात में शामिल पांच बदमाश और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


महिलाओं ने वारदात के बाद अपने पति से सामान लेकर अपने पास रखा हुआ था। बदमाशों के पास से 1.47 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। गैंग में 11 से ज्यादा बदमाश शामिल थे। वहीं छह बदमाश फरार हैं।  
विज्ञापन


एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में छोटू निषाद, टीटू उर्फ रघुवीर निषाद, महेंद्र सिंह, उसका पिता शिव सिंह उर्फ शिव्वा, ताती उर्फ संतोष, सुखदेवी पत्नी सत्ता उर्फ सत्यप्रकाश और रजनिया उर्फ रजनी पत्नी उदयभान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी हैं फरार

फरार आरोपियों में श्रीभगवान उर्फ राहुल, वीरभान, उदयभान (ग्राम पलटुआपुरा थाना निबोहरा), सत्ता उर्फ सत्यप्रकाश, चुटिया उर्फ राजकुमार, कल्ला उर्फ कल्याना (माली पट्टी, थाना बसई मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद) हैं।

सरगना पर 17 मुकदमे

गैंग के सरगना श्रीभगवान पर सैंया, फतेहाबाद, बाह, पिनाहट, बासौनी, खेड़ाराठौर, शमसाबाद में 17 मुकदमे दर्ज हैं। छोटू पर दो, टीटू
पर दो, महेंद्र सिंह पर एक, शिव सिंह उर्फ शिब्बा पर एक ,ताती उर्फ संतोष पर एक मुकदमा दर्ज है। 

ढाबे पर बनी डकैती की योजना

गैंग का सरगना श्रीभगवान है। ठाकुर ढाबा पर लूट की योजना बनाई गई। ढाबा के मालिक महेंद्र सिंह और उसके कर्मचारी अभियुक्त
ताती उर्फ संतोष ने कारोबारी के मकान की रेकी की। 
 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

श्रीभगवान ने अपने भाई उदयभान, वीरभान और साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। मकान में जीने के पास वाली खिड़की को तोड़कर प्रवेश कर गए। कारोबारी शिव दत्त गुप्ता को बंधक बनाकर मारपीट कर तिजोरी में रखे 20.50 लाख रुपये और 700 ग्राम सोने के जेवरात लूट लिए। 

फरार अभियुक्त सत्ता उर्फ सत्य प्रकाश की पत्नी सुख देवी और अभियुक्त उदयभान की पत्नी रजनिया उर्फ रजनी से लूटे गए सात हजार रुपये और चोरी गए चांदी के सिक्के बरामद हुए। सीओ पिनाहट ने बताया कि गैंग ने कई और घरों को टारगेट पर ले रखा था। मगर, पुलिस ने उससे पहले ही गैंग के सदस्यों को पकड़ लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed