{"_id":"6208177436557b5456513f53","slug":"two-women-cheated-by-showing-fake-gold-biscuits-agra-news-agr524138932","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के नकली बिस्किट दिखाकर दो महिलाओं के जेवर ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के नकली बिस्किट दिखाकर दो महिलाओं के जेवर ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। शुक्रवार को भिंड जाने के लिए बस का इंतजार कर रहीं महिलाओं को शातिर ठगों ने सोने का नकली बिस्कुट दिखाकर टेंपो में बैठा लिया। रुमाल सुंघाकर उनके गहने ले गए और उन्हें बेहोशी की हालत में सड़क किनारे उतार कर फरार हो गए।
बाह के देव सिंह पुरा निवासी सुमन देवी अपनी रिश्तेदार प्रकाश नगर आगरा निवासी ऊषा देवी पत्नी श्रीनिवास के साथ भिंड जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। थाने में दी तहरीर में पीड़ित महिलाओं ने कहा कि दो युवक उनके पास पहुंचे और सोने के नकली बिस्कुट का लालच देकर टेंपो में बैठा लिया।
इस दौरान रुमाल सुंघाकर उनके सोने के आभूषण दो अंगूठी, मंगलसूत्र, पेंडल, कुंडल और झुमकी उतरवा लिए। उनके पास से 3570 रुपये भी ले गए। बेहोशी की हालत में जैतपुर मार्ग पर उतार कर भाग गए। सूचना पर पहुुंचे परिजन नकली बिस्कुट देखकर हैरान रह गए। महिलाओं के होश उड़ गए। इंस्पेक्टर बाह मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।