फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two vehicles of same number two autos caught within an hour in police checking accused arrested

गजब का खेल: एक ही नंबर के दो वाहन, पुलिस चेकिंग में एक घंटे के अंदर पकड़े गए दो ऑटो; एक गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2023 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Jun 2023 10:24 AM IST
सार

पुलिस चेकिंग में  गजब का मामला पकड़ में आया। पुलिस उस समय  हैरान रह  गई, जब एक ही नंबर के दो ऑटो पकड़े गए। एक ऑटो को फर्जी तरीके से चलाया जा रहा था।

विज्ञापन
Two vehicles of same number two autos caught within an hour in police checking accused arrested
एक ही नंबर के दो ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शहर में एक पंजीकरण नंबर पर दो ऑटो चलाए जा रहे थे। बालूगंज में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक घंटे के भीतर एक ही नंबर के दो ऑटो पकड़ लिए। ऑटो चालक ने बताया कि वह और उसका भाई एक ही नंबर प्लेट लगाकर दो ऑटो चला रहे हैं। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार करके धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर रकाबगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि बालूगंज में पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो संख्या यूपी 80 डीटी-4055 को रोका। ऑटो चालक बिजलीघर से सवारियां लेकर आ रहा था। इसी दरम्यान दूसरा ऑटो भी इसी नंबर का वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने ऑटो चालक इमरान निवासी आजमपाड़ा, शाहगंज से पूछताछ की। उसने बताया कि ऑटो उसके भाई साबिर के नाम है। साबिर ने ही दूसरा ऑटो खरीदकर उसे दिया था, जिसका पंजीकरण नहीं कराया। इसी नंबर की दूसरी प्लेट बनवाकर लगा दी। पुलिस ने बताया कि दूसरा ऑटो चालक भाग निकला। इस मामले में धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज बनाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों ऑटो को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अंदर है खजाना: खुदाई में निकली तालबंद पुश्तैनी तिजोरी, 80 वर्षीय वृद्धा के पास है चाबी; बताया क्या है इसमें

परमिट नहीं बन रहे, इसलिए बढ़े फर्जी नंबर वाले ऑटो

शहरी क्षेत्र में नए ऑटो के परमिट जारी नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में ऑटो चालक एक ही नंबर के अन्य ऑटो चला रहे हैं। इसके पहले एत्माद्दौला पुलिस फर्जी नंबर पर चलने वाले चार ऑटो पकड़ चुकी है। आरटीओ से देहात के परमिट जारी होते हैं। इसीलिए देहात के परमिट लेकर कई चालक ऑटो का रंग हरा रंगने के बाद शहर में दौड़ा रहे हैं। यातायात पुलिस ऐसे ऑटो का चालान भी कर चुके हैं। यह परमिट शर्तों के उल्लंघन में आता है, वहीं आरटीओ के प्रवर्तन दल ऐसे वाहनों को पकड़ नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed