फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two ticket counters open at Taj Mahal, one will open at other monuments

ताजमहल पर उमड़ी भीड़, दो टिकट काउंटर खुले

Sun, 28 Nov 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two ticket counters open at Taj Mahal, one will open at other monuments
शनिवार को ताजमहल में पर्यटकों की भीड़, शनिवार को पर्यटकों के लिए पूर्वी और पश्चिमी गेट की टिकट वि?
आगरा। ताजमहल पर शनिवार को पर्यटकों की भीड़ दोपहर बाद बढ़ने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दो टिकट काउंटर उन पर्यटकों के लिए खोल दिए, जिन्हें ऑनलाइन टिकट बुक करने में परेशानी आ रही थी। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर एक-एक टिकट काउंटर खोला गया। ताज पर कुल 23,564 सैलानी शनिवार को पहुंचे, जिसमें से 19,218 ने ऑनलाइन और 4346 पर्यटकों ने टिकट काउंटर से टिकट खरीदा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एक दिसंबर से आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा, महताब बाग, रामबाग और मरियम का मकबरा स्मारक में एक-एक टिकट काउंटर खोलने जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि शनिवार को ताजमहल पर दोपहर बाद पर्यटकों की भीड़ ज्यादा थी और कई पर्यटक ऐसे हैं, जो ऑनलाइन टिकट बुक करना नहीं जानते। इसलिए उनकी सुविधा के लिए स्मारकों पर टिकट काउंटर खोलने का सिलसिला शुरू कर रहे हैं। शनिवार को ताजमहल पर नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। एक दिसंबर से अन्य स्मारकों पर भी काउंटर से टिकट मिलने लगेंगे। वहीं, ताजमहल के मुख्य गुंबद पर लंबे समय के बाद मुख्य गुंबद के प्रवेश टिकट के लिए लंबी कतार लगी रही। चमेली फर्श पर पर्यटक ताज का 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदने के लिए कतार में लगे रहे।
विज्ञापन

स्मारक पर्यटक
ताजमहल 23,564
आगरा किला 4643
सिकंदरा 806
फतेहपुर सीकरी 693
एत्माद्दौला 437
महताब बाग 287
रामबाग 78
मरियम टूम 78
शनिवार को ताजमहल पर दोपहर 12 बजे के बाद पर्यटकों की भीड़ रही। इससे पूर्र्वी गेट पर गोल्फ कार्ट की मारामारी मची रही। शिल्पग्राम पार्किंग से ताज तक जब लोगों को गोल्फ कार्ट नहीं मिली तो वह पैदल ही चल दिए। प्रवेश के लिए लंबी कतार और 800 मीटर तक पैदल चलने से थककर परेशान हुए पर्यटकों को लौटते में भी गोल्फ कार्ट के लिए 30 मिनट तक का इंतजार करना पड़ा। गोल्फ कार्ट आते ही पर्यटकों के बीच उसमें बैठने की जल्दी मचती रही। ताजमहल देखने आईं उज्जैन की सरिता सक्सेना ने बताया कि परिवार के 8 लोग साथ में हैं, जो ताज से पार्किंग तक पैदल नहीं चल सकते। गोल्फ कार्ट का इंतजार किया, पर पूरे आधे घंटे इंतजार के बाद मिल पाई। गोल्फ कार्ट की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed