{"_id":"646dbf24ab3293c14b089a25","slug":"two-thousand-notes-worth-one-hundred-thirty-crore-were-exchanged-in-agra-on-first-day-2023-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पहले दिन बदले गए 130 करोड़ रुपये के गुलाबी नोट, 500 शाखाओं में लाइन में लगे नजर आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पहले दिन बदले गए 130 करोड़ रुपये के गुलाबी नोट, 500 शाखाओं में लाइन में लगे नजर आए लोग
Wed, 24 May 2023 01:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 May 2023 01:12 PM IST
सार
Agra News: आगरा में पहले दिन 130 करोड़ रुपये के गुलाबी नोट बदले गए। शहर की 500 शाखाओं में लोग लाइन में लगे नजर आए।
विज्ञापन
Agra: नोट बदलने को बैंक की लाइन में लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दो हजार रुपये के नोट बदलने का सिलसिला मंगलवार से शहर की 500 से ज्यादा बैंक शाखाओं में शुरू हो गया। पहले दिन लगभग 130 करोड़ रुपये मूल्य के दो हजार रुपये के गुलाबी नोटों को शाखाओं में बदला गया। शहर में विजय नगर, कमला नगर, बेलनगंज, संजय प्लेस, यमुना किनारा, सदर बाजार और छीपीटोला शाखाओं में दो हजार रुपये के नोट बदलने वालों की कतार रही। बैंकों ने विशेष काउंटर लगाए, पर इनमें सामान्य तौर पर ही ग्राहक नोट बदलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक के छीपीटोला करेंसी चेस्ट में मंगलवार को दो हजार रुपये के नोट वाले 2500 पैकेट पहुंचे, जिनकी कीमत 50 करोड़ रुपये रही। भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश से पहले इनकी संख्या महज 20 पैकेट प्रतिदिन यानी 40 लाख रुपये प्रतिदिन ही थी। तीन दिनों के अंदर ही दो हजार रुपये बदलने और जमा करने वालों की संख्या में इतना उछाल देखने को मिला।
विज्ञापन
500 शाखाओं में बदले गए नोट
मंगलवार को शहर की 500 शाखाओं में दो हजार रुपये के नोट बदले गए। इनमें शहर की शाखाओं में ज्यादा नोट जमा हुए, जबकि देहात में खंदौली, शमसाबाद, फतेहाबाद, किरावली, खेरागढ़ की शाखाओं में दो हजार रुपये के नोट जमा कराने के लिए लोग पहुंचे। स्टेट बैंक के अलावा पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और निजी बैंकों में एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक की शहर की शाखाओं में दो हजार रुपये के नोट ज्यादा बदले गए।यह भी पढ़ेंः- UPSC CSE Result: दिव्यांगता को मात दे सूरज ने UPSC में हासिल की 917वीं रैंक, बोले- कुछ भी हो न हारें हिम्मत
फोन नंबर, आधार लेकर बदले नोट
रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपये का नोट जमा करने के लिए कोई फॉर्म जारी नहीं किया। लेकिन, बैंक शाखाओं ने जमा पर्ची और नोट बदलने वालों के फोन नंबर व ज्यादा नोटों के जमा करने पर आधार कार्ड की प्रति मांगी। ज्यादातर बैंकों ने ऐसा किया। शाखाओं में केवाईसी वाले खाते में ही दो हजार रुपये के नोट जमा किए गए।घर के नोट पेट्रोल पंप, बिल में चलाए
बुलियन कारोबारियों पर दो हजार रुपये की नकदी ज्यादा मात्रा में मानी जा रही है। सामान्य परिवारों में दो हजार रुपये के 5 से 10 नोट भी नहीं निकल रहे। जिन परिवारों के पास दो हजार रुपये के नोट भी हैं, वह पेट्रोल पंप, बिजली का बिल, पुरानी उधारी या फीस जमा करने में खर्च कर रहे हैं। बैंकों का रुख करने से बच रहे हैं, वहीं रेलवे टिकट बुकिंग में भी दो हजार रुपये के नोट 3 दिनों से ज्यादा पहुंचे हैं।यह भी पढ़ेंः- Mathura Accident News: पेड़ से टकराई ईको कार, चार लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक
ऐसा रहा शाखाओं का हाल
- छीपीटोला स्टेट बैंक- बैंक में दो हजार रुपये का नोट जमा करने के लिए बनाए विशेष काउंटर पर दोपहर 12:30 बजे 12 लोग ही थे, जिनको नोट बदलने में 10 मिनट का समय भी नहीं लगा।
- संजय प्लेस स्टेट बैंक: दोपहर 1 बजे यहां कतार में 6 लोग ही थे, जिनमें से ज्यादातर के पास 4 से 6 नोट ही थे। 10 नोट वाले यहां नहीं नजर आए।
- एचडीएफसी बैंक, संजय प्लेस- दोपहर 1:15 बजे बैंक शाखा में दो हजार रुपये के नोट बदलने वालों की संख्या 15 तक थी। यहां पूरे दिन नोट बदलने वालों की कतार लगी रही।