{"_id":"5d9491d68ebc3e016b6b0026","slug":"two-thieves-try-to-stolen-money-from-axis-bank-atm-machine-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटीएम तोड़कर नगदी चोरी करने का प्रयास, दो चारों को पकड़ने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम तोड़कर नगदी चोरी करने का प्रयास, दो चारों को पकड़ने में जुटी पुलिस
Thu, 03 Oct 2019 12:33 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने इंदिरापुरम में एक्सिस बैंक एटीएम को बनाया निशाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद रोड स्थित इंदिरा पुरम में बुधवार तड़के चार बजे बदमाशों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया। मगर, कैश बॉक्स को तोड़ने में सफल नहीं हो सके। घटना का पता चलने पर पुलिस ने जांच की। बदमाशों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिल गए हैं।
इंदिरापुरम में एक मार्केट में एटीएम है। तड़के तकरीबन चार बजे एटीएम में पैदल दो बदमाश आए। आधा घंटे अंदर रहने के बाद बाहर निकल गए। उन्होंने अपने चेहरे भी ढके हुए थे।
सुबह तकरीबन आठ बजे कैश निकालने आए लोगों को एटीएम टूटा मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर विकास जायसवाल फोर्स के साथ पहुंच गए।

चोरों ने एटीएम में लगे तीन कैमरे तोड़ दिए। वहीं कैश बॉक्स को खोलने का भी प्रयास किया। एटीएम का कवर ही हटा पाए। मगर, कैश बॉक्स को नहीं खोल सके।
बाद में एटीएम केबिन में बने स्टोर रूम का गेट भी तोड़ने का प्रयास किया। इसे भी खोला नहीं जा सका। स्टोर रूम में डीवीआर रखी हुई थी। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। कैश बॉक्स नहीं खुलने की वजह से कैश सुरक्षित है।
पहले भी हो चुकी हैं वारदात
शहर में एटीएम तोड़ने की वारदात पहली बार नहीं हुई हैं। 30 दिसंबर 2018 की रात को आवास विकास कालोनी के सेक्टर नौ में सिंडीकेट बैंक के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया गया। 14 मार्च को आवास विकास कालोनी के सेक्टर 12 में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम तोड़कर का प्रयास किया। इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।