फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two thief catched

बिछवां पुलिस ने पकड़े दो शांतिर चोर

Fri, 18 Nov 2022 05:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
two thief catched
बिछवां। थाना पुलिस ने बुधवार की रात एक सूचना पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जा से एक टेंपो, एक बाइक, चोरी के जेवर व नकदी बरामद हुई। पकड़े गए चोर जनपद एटा के रहने वाले हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात थानाध्यक्ष अमित सिंह को सूचना मिली कि अहिरवा बार्डर के पास एक शातिर चोर टेंपो से कहीं जा रहा है, इस सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जा से एक चेन, दो अंगूठी, पांच हजार की नकदी और तमंचा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम कालू उर्फ अनुज निवासी गांव ढटींगरा जनपद एटा बताया। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र से एक महिला को टेंपो में बैठाकर थैला चोरी किया था। यह माल उसी थैला से मिला, वारदात के बाद थैला अपने दो साथी नरेंद्र और बबलू को दे दिया था। उसने बताया कि एक साथी बीलों नहर पुल के पास इंतजार कर रहा है। पुलिस ने दबिश देकर साथी लक्ष्मण निवासी गांव ढटींगरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जा से बाइक व तमंचा कारतूस मिले। दोनों ही शातिर अपराधियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed