{"_id":"6402c4f0a4caed0dcb0741d4","slug":"two-tempo-collision-three-seriously-injured-kasganj-news-c-25-1-79742-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो टेंपो की टक्कर, तीन हुए गंभीर रुप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो टेंपो की टक्कर, तीन हुए गंभीर रुप से घायल
Sat, 04 Mar 2023 09:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
पटियाली। गंजडुंडवारा मार्ग पर ग्राम दीवान नगर के समीप दो टेंपो आपस में टकरा गए। हादसे में टेंपो में सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर के निकट अलीपुर दादर गांव निवासी अरशद रजा (45) अपने टेंपो को खड़ा कर सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी गंजडुंडवारा की ओर से आ रहा टेंपो उसके टेंपो से टकरा गया। टक्कर होने पर टेंपो में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीर सहित अन्य लोग एकत्र हो गए। हादसे में टेंपो सवार रहीला(60) निवासी मोहल्ला नगला इमाम वख्श, सोरन (50) निवासी ग्राम राजन नगला गंजडुंडवारा और टेंपो चालक अरशद रजा तीनों घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों ही लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दोनों ही टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। अभी कोई तहरीर मामले में नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दोनों ही टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। अभी कोई तहरीर मामले में नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन