{"_id":"5d07b00d8ebc3e08837ecfa9","slug":"two-teenagers-dies-in-road-accident-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक बाइक पर सवार होकर निकले पांच दोस्त, हुआ ऐसा हादसा मच गई चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बाइक पर सवार होकर निकले पांच दोस्त, हुआ ऐसा हादसा मच गई चीख-पुकार
Mon, 17 Jun 2019 08:53 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Jun 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क किनारे पड़े घायल किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में यातायात नियमों की अनदेखी करना बाइक सवार पांच नाबालिग दोस्तों को भारी पड़ गया। इनकी बाइक को टैंकर ने टक्कर मार दी। घटना में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा महावन थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को महावन-रमणरेती मार्ग पर हुआ। बताया गया है कि बाइक सवार पांचों किशोर यमुना में स्नान करने के बाद अपने घरों को लौट रहे थे। महावन थाना क्षेत्र में चिंताहरण महादेव मंदिर के समीप इनकी बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार पांच किशोर एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे में एरन (15) पुत्र जगदीश, सुमित (14) पुत्र नरेश की मौत हो गई, जबकि दीपक (16) पुत्र चंद्रकुमार, पवन (16) पुत्र राकेश और अमन (17) पुत्र रामपाल घायल हो गए। दीपक बाइक को चला रहा था।

काफी देर बाद मिली मदद
ये सभी किशोर बलदेव थाना क्षेत्र के हथकोली गांव के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इन लोगों को मदद भी काफी देर बाद मिली। कुछ राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया था। पुलिस को आने में भी काफी देर लगी थी।
पुलिस जहां यह कह रही है कि पांचों किशोर एक ही बाइक पर सवार थे, वहीं घायल किशोर दीपक के चाचा नेम सिंह ने बताया कि सभी एक बाइक पर नहीं थे, बल्कि दो बाइकों पर सवार थे। घटना के बाद मृतकों के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था।