{"_id":"5d9753ca8ebc3e93a9532d1c","slug":"two-teen-girls-killed-in-car-crash-at-yamuna-express-way-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः तेज रफ्तार कार का कहर, एक्सप्रेसवे के किनारे दो किशोरियों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः तेज रफ्तार कार का कहर, एक्सप्रेसवे के किनारे दो किशोरियों को कुचला
Sat, 05 Oct 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर कार के रौंदने से किशोरी की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की शाम पांच बजे एक्सप्रेसवे पर बलदेव के गांव गढ़सौली (माइल स्टोन-133) के पास कार की टक्कर से दो किशोरियों की मौत हो गई। दोनों किशोरियां बकरी चराने के लिए एक्सप्रेस की तरफ गई थीं। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने कार और चालक को पकड़ लिया। दोनों के शव कब्जे में लिए।
थाना बलदेव के गांव गढ़सौली निवासी हरिओम की 13 साल की बेटी पूनम और महेंद्र सिंह की 16 साल की बेटी किरन (कल्लो) शुक्रवार को बकरी चराने के लिए एक्सप्रेसवे के पास गई थीं। दोनों की एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे आकर बैठ गईं।
शाम पांच बजे दिल्ली की तरफ से आ रही कार ने दोनों किशोरियों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत की खबर पर ग्रामीण दौड़ पड़े। पुलिस ने दोनों किशोरियों के शव को कब्जे में लेकर कार चालक और कार को पकड़ लिया।

Trending Videos
एक्सप्रेसवे पर किशोरियों की मौत की खबर से दोनों के घरों में कोहराम मच गया। दोनों के परिवार काफी निर्धन बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि कार चालक उदयवीर पुत्र नाथूराम निवासी 100 ए न्यू सुरक्षा बिहार आगरा को पकड़ लिया गया है।