फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two teachers and two teachers found absent during inspection

Agra News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो शिक्षक और दो शिक्षामित्र

Fri, 06 Dec 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two teachers and two teachers found absent during inspection
पटियाली। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने ग्राम नगला गोबदी में संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान काफी अनियमितताएं मिलीं। दो शिक्षक व दो शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। बच्चों की उपस्थिति भी कम मिली। विद्यालयों में गंदगी पाई गई।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 52 विद्यार्थियों में से मात्र 6 छात्र उपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो शिक्षकों में से शिक्षक जितेंद्रपाल अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 79 बच्चों में से 15 ही उपस्थित थे। सहायक अध्यापक चेतन सिंह, शिक्षामित्र ओमकार व संजय कुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

दोनों ही विद्यालय परिसर में पुआल व पतेल के ढेर लगे थे। साथ ही विद्यालय परिसर, शौचालय, मूत्रालय, हैंडवाश में गंदगी मिली। बच्चे बिना यूनिफार्म व जूता मोजा के विद्यालय में मिले। ग्रामीणों ने बताया कि अध्यापक चेतन सिंह व जितेंद्रपाल अपनी मर्जी से विद्यालय आते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि दोनों ही विद्यालयों में काफी अनियमितताएं मिली हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार करके बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी है। ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed