{"_id":"5e861b8c8ebc3e7754391771","slug":"two-students-of-poland-will-return-from-agra-in-corona-virus-effects","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय हिन्दी संस्थान से अपने वतन पोलैंड लौटेंगे दो छात्र, दूतावास ने भेजा बुलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय हिन्दी संस्थान से अपने वतन पोलैंड लौटेंगे दो छात्र, दूतावास ने भेजा बुलावा
Fri, 03 Apr 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:03 AM IST
सार
इस वर्ष 27 देशों के 87 छात्र-छात्राओं ने संस्थान में रहकर पढ़ाई की
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
कोरोना वायरस की महामारी के बीच विभिन्न देश भारत में रह रहे अपने नागरिकों को वापस ले जा रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय हिंदी संस्थान में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं का भी बुलावा आ रहा है। जापान व दक्षिण कोरिया के बाद अब पोलैंड के दो छात्रों के संबंध में संस्थान के निदेशक प्रो. नंदकिशोर पांडेय को दूतावास का पत्र प्राप्त हुआ है।
संस्थान के मीडिया समन्वयक डॉ. जोगेंद्र सिंह मीणा के मुताबिक पोलैंड के छात्रों को चार अप्रैल को वतन वापसी करनी है। इसी दिन जापान के भी दो छात्रों को जाना है। दक्षिण कोरिया के छात्रों के जाने की तिथि अभी बताई जानी है।
संस्थान की ओर से छात्र-छात्राओं को उनके देश वापस भेजे जाने के संबंध में कोई पत्र नहीं लिखा गया है। प्रति वर्ष अप्रैल तक विदेशी छात्र-छात्राएं संस्थान में रहते हैं। मई माह के पहले सप्ताह में इनकी वापसी होती है। इस वर्ष 27 देशों के 87 छात्र-छात्राओं ने संस्थान में रहकर पढ़ाई की।

पुलिस भी कर रही है मदद
डॉ. मीणा का कहना है कि संस्थान में रह रहे छात्र-छात्राओं की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। अभी खाने-पीने में कोई दिक्कत नहीं है। राशन आदि की संस्थान में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है। कुछ दिन पहले पुलिसकर्मी छात्र-छात्राओं के लिए मास्क आदि दे गए थे। दूतावास से जिन छात्रों के संबंध में पत्र प्राप्त होगा, उन्हें भेजा जाएगा।