{"_id":"6665e36df12968f9ea010799","slug":"two-students-got-success-in-jee-advanced-mainpuri-news-c-163-1-sagr1019-118078-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जेईई एडवांस में दो विद्यार्थियों को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जेईई एडवांस में दो विद्यार्थियों को मिली सफलता
Sun, 09 Jun 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
एटा। जेईई एडवांस में जिले के दो विद्यार्थियों काे सफलता मिली है। एक ने घर पर रहकर ऑनलाइन तैयारी की तो दूसरे ने कोटा में रहकर पढ़ाई की। दोनों के घरों में खुशी का माहौल है।
शहर के मोहल्ला श्यामनगर निवासी संजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में उसने केंद्रीय विद्यालय से 12वीं की परीक्षा पास की थी। इसके बाद घर पर रहकर ऑनलाइन तैयारी करने लगा। दिन में 7 से 8 घंटे तक पढ़ाई की। रविवार को परीक्षा परिणाम में रैंक 1899 आई है। बताया पिता लाल सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी करते हैं।
वहीं लालपुर निवासी अमन प्रताप ने बताया वर्ष 2023 में 12वीं की परीक्षा पास की थी। इसके बाद कोटा में तैयारी करने चला गया। रविवार को परीक्षा परिणाम में 3188 रैंक मिली है। पिता मुकेश कुमार बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। अनुसूचित जनजाति शिक्षक महासभा ने दोनों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। राहुल कुमार, रत्नेश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।